कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2025 5:05PM by PIB Delhi

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में मुलाकात की और आंध्र प्रदेश में लाल मिर्च किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा की। कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री राममोहन नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार लाल मिर्च खरीदने की योजना बना रही है और उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

श्री राममोहन नायडू ने कहा कि उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू का एक पत्र सौंपा है जिसमें लाल मिर्च किसानों की समस्याओं के बारे में बताया गया है।

*****

एमजी/केएसआर


(रिलीज़ आईडी: 2100684) आगंतुक पटल : 293
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Tamil