कोयला मंत्रालय

झारखंड में ईसीएल के राजमहल परियोजना में राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति

प्रविष्टि तिथि: 01 JAN 2017 11:48AM by PIB Delhi

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल)/भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बचाव दल, राज्य सरकार और विशेषज्ञों का दल झारखंड के गोड्डा में ईसीएल के राजमहल परियोजना में हुई दुर्घटना के राहत कार्य में जुटा हुआ है और दुर्भाग्यवश हताहतों की संख्या जो 30 दिसंबर 2016 की सुबह 7 थी 1 जनवरी 2017 को 1 बजे दिन तक बढ़कर 17 हो गई है।

ईसीएल मृतक सभी परिवारों के लगातार संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता उनको मुहैया कराई जा रही है। कानून और व्यवस्था की स्थिति भी नियंत्रण में है।   

***

 

वीके/पीकेपी-5592


(रिलीज़ आईडी: 1479799) आगंतुक पटल : 146