गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्री ने लखनऊ के लिए किया प्रदर्शन आवास परियोजना का शिलान्यास -गरीबों के लिए नवीन तकनीक से बनेंगे पर्यावरण अनुकूल घर

प्रविष्टि तिथि: 03 JAN 2017 6:19PM by PIB Delhi



 

 केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए लखनऊ, उत्तर प्रदेश, में प्रदर्शन आवास परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद (बी.एम.टी.पी.सी) का यह प्रोजेक्ट एक आदर्श हाउसिंग प्रोजेक्ट है जिसमें पर्यावरण अनुकूल सामग्री व नवीन तकनीक के सहयोग से गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे।

भारत सरकार की आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय की संस्था निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद द्वारा लखनऊ स्थित औरंगाबाद जागीर, तहसील सरोजनी नगर में 40 घरों का निर्माण किया जाएगा। इन घरों के निर्माण के लिए राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (सूडा), उत्तर प्रदेश सरकार ने 40 घरों के निर्माण हेतु जमीन का चयन किया है।

प्रत्येक घर का क्षेत्रफल 380 वर्ग फुट होगा। इसमे प्रत्येक घर में दो कमरे, रसोई, स्नानघर तथा शौचालय की सुविधा होगी। प्रदर्शन आवास परियोजना के अंतर्गत निर्मित घरों में आवश्यक सुविधाएं जैसे जल आपूर्ति की लाइनें, ट्यूब वेल का निर्माण, जल-मल निष्पादन, बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियां, कंक्रीट की सड़क, इंटरलाक टाइल की पगडंडी, चाहरदीवारी व बाहरी विद्युतीकरण जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

इस प्रदर्शन आवास परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 360 लाख रूपए आएगी। उल्लेखनीय है कि बी.एम.टी.पी.सी देश के विभिन्न भागों में भवन निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी की पहचान, मूल्यांकन, मानकीकरण एवं जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।

                               **************

KSD/PK/KM

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1479880) आगंतुक पटल : 49