वित्त मंत्रालय
भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्डों की बिक्री (पुनर्निर्गम) के लिए नीलामी
सरकारी स्टॉक की बिक्री (पुनर्निर्गम) के लिए नीलामी
प्रविष्टि तिथि:
03 JAN 2017 10:58AM by PIB Delhi
भारत सरकार ने (i) मूल्य आधारित नीलामी के जरिये 2,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए “भारत सरकार के अस्थायी दर बॉन्ड 2024” (ii) मूल्य आधारित नीलामी के जरिये 5,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए “6.79 प्रतिशत ब्याज वाले सरकारी स्टॉक 2029” (iii) मूल्य आधारित नीलामी के जरिये 2,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए “6.57 फीसदी ब्याज वाले सरकारी स्टॉक 2033” (iv) मुनाफा आधारित नीलामी के जरिये 2,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए “6.62 फीसदी ब्याज वाले सरकारी स्टॉक 2051” की बिक्री (पुनर्निर्गम) करने की घोषणा की है। एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए नीलामियों का संचालन किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक का मुम्बई कार्यालय 6 जनवरी, 2017 (शुक्रवार) को इन नीलामियों का संचालन करेगा।
स्टॉक बिक्री की कुल अधिसूचित राशि के पांच फीसदी तक का आवंटन सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुड़ी गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा योजना के मुताबिक योग्य व्यक्तियों एवं संस्था़नों को किया जायेगा।
नीलामी के लिए स्पर्धी एवं गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों ही बोलियां 6 जनवरी, 2017 (शुक्रवार) को भारतीय रिजर्व बैंक की कोर बैंकिंग सोल्यूसशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप (फॉर्मेट) में पेश की जानी चाहिए। गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां प्रात: 10.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक तथा प्रतिस्पर्धी बोलियां प्रात: 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक पेश की जानी चाहिए।
इन नीलामियों के नतीजों की घोषणा 6 जनवरी, 2017 (शुक्रवार) को ही कर दी जायेगी और सफल बोली लगाने वालों द्वारा भुगतान 9 जनवरी, 2017 (सोमवार) को किया जायेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 16 नवंबर 2006 को जारी सर्कुलर नं. आरबीआई/2006-07/178 के अंतर्गत ‘केन्द्र् सरकार प्रतिभूतियों में जारी लेन-देन’ पर बने दिशा-निर्देशों और समयानुसार हुए संशोधनों के क्रम में स्टॉक्स जारी होने के साथ ही ट्रेडिंग के योग्य हो जाएंगे।
***
वीके/पीकेपी/एमएस-09
(रिलीज़ आईडी: 1479899)
आगंतुक पटल : 60