गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्री आंध्र प्रदेश में नए एनडीआरएफ परिसर की आधारशिला रखेंगे

प्रविष्टि तिथि: 06 JAN 2017 7:22PM by PIB Delhi

 केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह 9 जनवरी2017 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे।

परिसर में एनडीआरएफ की 10 वीं बटालियन का आवास होगा जिसके पास आंध्र प्रदेशतेलंगाना और कर्नाटक राज्यों में आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करने की जिम्मेदारी होगी। यह यूनिट फैलिनहुदहुदवरधा     और बाढ़ जैसी विभिन्न आपदाओं के समय कार्य करेगी।

एनडीआरएफ की 10वीं बटालियन का स्टेशन 15 नवंबर2011 से आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में था। इकाई की सेवाओं की सराहना करते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने इस इकाई के लिए परिसर निर्माण हेतु कृष्णा जिले में 50 एकड़ भूमि का आवंटन किया। नए परिसर में एक आवासीय भवन और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण क्षेत्र के अलावा एक प्रशासनिक भवन भी होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकासआवास और शहरी गरीबी उपशमन और सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहेंगे।

 

***

वीके/केजे -50


(रिलीज़ आईडी: 1480120) आगंतुक पटल : 26