राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने अप्रवासी उड़िया सम्मेलन का उद्घाटन किया
प्रविष्टि तिथि:
06 JAN 2017 8:41PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज (6 जनवरी, 2017) नई दिल्ली में ओडिशा फोरम द्वारा आयोजित एक अप्रवासी ओडिया (एनआरओ) सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस बात को लेकर निश्चिंत थे कि भारत के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले ओड़िशा के लोग बड़ी संख्या में एकसाथ एकत्र होंगे और अपनी विविध प्रतिभा और विकास, विकास के लिए राज्य की प्रतिभा को एक मंच पर लाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगे भी एक विजन के साथ इस तरह के प्रबासी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत के साथ-साथ ओड़िशा के लोग दुनिया भर में अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओड़िशा के लोग भारत के हर नुक्कड़ और कोने में उच्च शैक्षिक योग्यता, उत्कृष्टता के आधार पर अपनी मौजूदगी का दर्ज करा रहे हैं। राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि आज हमारे पास बड़ी संख्या में ऐसे प्रबासी उड़िया लोग मौजूद हैं जो राजनीति, न्यायपालिका, पत्रकारिता, नौकरशाही और साहित्य के विविध क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं।
***
वीके/केजे -54
(रिलीज़ आईडी: 1480133)
आगंतुक पटल : 36