सूचना और प्रसारण मंत्रालय

भारत और पुर्तगाल फिल्‍म क्षेत्र में सह-निर्माण समझौता तैयार करेंगे


कर्नल राठौड़ की पुर्तगाल के संस्‍कृति मंत्री श्री लुईस फिलीप कास्‍त्रो मेंडेस के साथ बैठक

प्रविष्टि तिथि: 10 JAN 2017 3:28PM by PIB Delhi

 




 भारत और पुर्तगाल ने फिल् क्षेत्र में सह-निर्माण समझौते के तौर तरीके तैयार करने पर सहमति व्यक् की है। ऐसे समझौतों के वैधानिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस समझौते को समय सीमाबद्ध तरीके से तैयार किया जाएगा। दोनों देशों के सरकारी प्रसारकों के बीच समझौता ज्ञापन की संभावनाओं और बेहतरीन तरीकों तथा तकनीकी एवं सामग्री से संबंधित मुद्दों पर सहयोग के बारे में भी चर्चा की गई। सूचना और प्रसारण राज् मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और पुर्तगाल के संस्कृति मंत्री श्री लुईस फिलीप कास्त्रो मेंडेस के बीच के हुई बैठक में यह चर्चा की गई।  

 

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/jan/i201711001.jpg

 

विचार-विमर्श के दौरान कर्नल राठौड़ ने पुर्तगाल के मंत्री को देश में फिल्  सुविधा कार्यालय के जरिए विदेशी फिल् निर्माताओं को मंजूरी के लिए एकल खिड़की उपलब् कराने की सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश की समृद्ध फिल्मी धरोहरों का डिजीटीकरण और उन्हें संरक्षित करने के सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल् विरासत अभियान के बारे में भी बताया।

 

इस अवसर पर मंत्री महोदय ने पुर्तगाल के मंत्री को देश में पत्रकारिता और फिल् निर्माण के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों क्रमश: भारतीय जनसंचार संस्थान      (आईआईएमसी) और भारतीय फिल् और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के बारे में भी बताया। दोनों देशों के शैक्षिक संस्थानों के छात्रों का एक दूसरे के संस्थानों में पढ़ने की संभावनाओं पर भी दोनों मंत्रियों ने चर्चा की। दोनों नेताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा,सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तथा स्टार्ट-अप के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी बातचीत की।

 

फिक्की द्वारा 12 जनवरी, 2017 को गोवा में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री की फिल्मी हस्तियों के साथ निर्धारित बैठक के बारे में भी चर्चा की गई। इस बैठक के लिए कई भारतीय निर्माताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

 

दोनों मंत्रियों ने पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के बेहतर तरीकों और अनुभवों को साझा करने पर भी दिलचस्पी दिखाई।     

             

 

 

***

वीके/एमके/एसके-82

 


(रिलीज़ आईडी: 1480266) आगंतुक पटल : 27