युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल का वक्तव्य

Posted On: 10 JAN 2017 8:20PM by PIB Delhi

श्री विजय गोयल के बयान का मूलपाठ इस प्रकार है:

"मैंने मीडिया रिपोर्ट्स में देखा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आईओए के आजीवन अध्यक्ष के रूप में श्री सुरेश कलमाड़ी और श्री अभय सिंह चौटाला की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। मुझे खुशी है कि आईओए ने अपने निर्णय को पलट दिया है जो देश में खेलों के शासन के लिए शुभ संकेत है। अपने पहले के निर्णय से हटते हुए आईओए ने अपने संवैधानिक दायित्व का पालन किया है। पहले का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया निर्णय प्रतीत होता है। नई परिस्थितियों में, हम भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने में आईओए के साथ साझेदारी करने के लिए तत्पर हैं।"

 

            ***

वीके/केजे -95


(Release ID: 1480307) Visitor Counter : 28