रक्षा मंत्रालय
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोवा ने फारवर्ड बेस पर मिग-21 टाइप 96 से अकेले उड़ान भरी
प्रविष्टि तिथि:
12 JAN 2017 11:32AM by PIB Delhi
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बी एस धनोवा 12 से 14 जनवरी, 2017 तक एयर फोर्स स्टेशन उतरलाई के दौरे पर हैं। वायुसेना प्रमुख के रूप में फॉरवर्ड ऑपरेशन बेस की यह उनकी पहली यात्रा है।
एयर चीफ मार्शल ने अकेले मिग-21 टाइप 96 की उड़ान भरी, जो भारतीय वायुसेना के बेडे का सबसे पुराना लडाकू विमान है। एयर चीफ मार्शल धनोवा ने इसी प्रकार का विमान करगिल ऑपरेशन के दौरान उड़ाया और पहाड़ी दर्रों में कई रात मिशन को अंजाम दिया था। इन शौर्य कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
वे ऑपरेशन की तैयारियों का आकलन करने और वहां तैनात कर्मियों के मनोबल की समीक्षा के लिए पश्चिमी क्षेत्र के फॉरवर्ड एयरबेस के दौरे पर हैं।
*****
वीके/एमके/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1480456)
आगंतुक पटल : 29