रक्षा मंत्रालय
संयुक्त सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस समारोह
प्रविष्टि तिथि:
13 JAN 2017 8:02PM by PIB Delhi
संयुक्त सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस कल (14 जनवरी, 2017) मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के निस्वार्थ समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाएगा। इस समारोह में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 1500 से अधिक पूर्व सैनिक हिस्सा लेंगे। समारोह को रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे संबोधित करेंगे। मंत्री महोदय समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के सेवारत और सेवानिवृत्त प्रमुख भी हिस्सा लेंगे।
यह समारोह देशभर में और सैन्य स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। राजधानी में समारोह का आयोजन हरबख्श स्टेडियम, दिल्ली छावनी में सुबह 9.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में भारतीय सेना पूर्व सैनिक निदेशालय एवं पूर्व सैनिक हेल्पलाइन, ईसीएचस, एडब्ल्यूपीओ, केंद्रीय सैनिक बोर्ड, पुनर्वास महानिदेशालय, रक्षा लेखा महानियंत्रक, कैंटीन सेवा निदेशालय और एडब्ल्यूईएस विशेष काउंटर स्थापित करेंगे जहां पूर्व सैनिकों के कल्याण के संबंध में विभिन्न जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।
मौके पर स्वास्थ्य जांच के लिए एक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
***
वीके/एकेपी/सीएस-143
(रिलीज़ आईडी: 1480516)
आगंतुक पटल : 30