पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने माघ बीहू (मंक्रर संक्रांति) उत्सव मनाया
गुवाहाटी में "पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास हाऊस" परिसर का निर्माण किया जाएगा:डॉ जितेन्द्र सिंह
प्रविष्टि तिथि:
13 JAN 2017 11:58AM by PIB Delhi
केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कर्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अन्तरिक्ष राज्य मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने आज यहाँ दिल्ली हाट में माघ बीहू (मंक्रर संक्रंति) उत्सव के अवसर पर लोगो को सम्बोधित किया। समारोह का अयोजन पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास मंत्रालय ने किया था। समारोह का विषय 'मेल मिलाप के जरिये एकीकरण' रखा गया।
इस अवसर पर डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बीहू असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में फसल कटाई का सबसे बड़ा उत्सव है। यह त्यौहार देशभर में पोंगल, लोहड़ी और मकर संक्रांति के रूप भी मनाया जाता है। उन्होनें क्षेत्र के लोगों को नव वर्ष कि शुभकमनाए दी क्योंकि आज से नया साल शुरू होता है। उन्होने कहा कि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ जितेन्द्र सिंह ने घोषणा की कि गुवाहाटी, असम में "पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास हाऊस" परिसर की स्थापना की जाएगी। यह एक ऐसा परिसर होगा जिसमें बैठक भवन, कांफ्रेंस हाल और अन्य बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नेरन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक उपाय किये है। उन्होनें कहा कि पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र को राष्ट्र की मुख्य धारा मे लाने बल दिया जाता था, लेकिन आज शेष भारत को पूर्वोत्तर की संस्कृति और विविधता के करीब लाने पर ध्यान क्रेन्द्रित किया जा रहा है।
डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होनें कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सड़क विकास के लिए विशेष कार्यक्रम लागू किया जा रहा है और सरकार विमान और रेल सम्पर्क बढाने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होनें कहा कि संचार सुविधाएँ कायम होने से इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर गीत और नाटक प्रभाग के कलाकारों ने क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किये। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
*****
वि. कासोटिया/आर एस बी
(रिलीज़ आईडी: 1480527)
आगंतुक पटल : 37