संचार मंत्रालय
मोबाइल हैंडसेट्स के लिए डिजाइन क्षमता निर्माण हेतु अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रविष्टि तिथि:
13 JAN 2017 12:45PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के अनुरूप भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने नेशनल इंस्टिट्यूट आँफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इनफोरमेंशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी), आईसीए और मीडियाटेक, ताईवान के सहयोग से हसिंचू, ताईवान में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार संस्थान, आर्थिक मामले मंत्रालय के अन्तर्गत मोबाइल हैंडसेट डिजाइन इंजीनियरों के लिए 45 दिन का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। एनआईईएलआईटी और भारतीय उद्योग जगत से 43 इलेक्ट्रोनिक्स व्यवसायियों के एक दल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद ताईवान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसे इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय की सचिव श्रीमती अरूणा सुंदराजन ने वीडियो क्राफ्रेंस के जरिये सम्बोधित किया। इसे मंत्रालय, एनआईईएलआईटी, आईसीए और मीडियाटेक ताईवान के वरिष्ठ आधिकारियों और अन्य हितभागियों ने सम्बोधित किया।
श्रीमती अरूणा सुंदराजन ने इस बेजोड़ पहल की सराहना की और कहा कि इससे भारत में क्षमता निर्माण मे मदद मिलेगी। उन्होनें कार्यक्रम की सफलता के लिए मीडियाटेक के अध्यक्ष आईटीए के महानिदेशक का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
*****
वि. कासोटिया/आर एस बी
(रिलीज़ आईडी: 1480528)
आगंतुक पटल : 32