राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने सेना दिवस 2017 के अवसर पर बधाई दी
Posted On:
15 JAN 2017 5:02PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने सेना दिवस 2017 के अवसर पर सेना के सभी अधिकारियों, जवानों, सेवानिवृत्त सैनिकों, नागरिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति महोदय ने कहा है, “मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि 15 जनवरी, 2017 को सेना दिवस मनाया जा रहा है।
भारतीय सेना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है और दुनिया में सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक माने जाने वाली हमारी सीमाओं की सुरक्षा करती है। यह आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान स्थिरता उपलब्ध कराती है और इसे अक्सर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए बुलाया जाता है। भारतीय सेना अपने पेशेवर बर्ताव, स्व-रहित प्रतिबद्धता और अपने जवानों की अभूतपूर्व बहादुरी के लिए जानी जाती है।
आज हम अपने उन बहादुर जवानों को याद करते हैं जिन्होंने कर्तव्य के निर्वहन में सर्वोच्च बलिदान दिया है। राष्ट्र उनका और उनके परिवारों का कृतज्ञ है। मैं राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा में अपने सैनिकों के समर्पण और उनकी कर्तव्यनिष्ठा के प्रति हमारी गहरी प्रशंसा दर्ज करना चाहता हूँ।
मुझे भरोसा है कि भारतीय सेना आगे आने वाले वर्षों में भी राष्ट्रीय शक्ति के एक मजबूत और महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में अपनी पहचान बनाए रखेगी।
मैं सेना दिवस समारोहों की सफलता की कामना करता हूँ। ”
***
वीके/एसकेजे/डीए-155
(Release ID: 1480534)
Visitor Counter : 46