राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने श्री सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर शोक व्यक्त किया
Posted On:
15 JAN 2017 5:49PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उनकी पत्नी श्रीमती सुरजीत कौर बरनाला को भेजे एक संदेश में राष्ट्रपति महोदय ने कहा है, “मैं अपने एक सहयोगी और पुराने मित्र आपके पति श्री सुरजीत सिंह बरनाला के निधन के बारे में जानकर दुखी हूँ।
श्री बरनाला एक विख्यात राजनेता, सांसद और एक कुशल प्रशासक थे जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में कई पदों पर अति विशिष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में भी विशिष्टतापूर्वक कार्य किया और कृषि तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रियों के पद भार संभाले। उन्हें हमेशा उग्रवाद की ताकतों के खिलाफ मजबूती से डटे रहने और हमारे देश में आतंकवादियों और राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाएगा।
उनके निधन से राष्ट्र ने एक देशभक्त और लोकप्रिय नेता खो दिया है जिन्होंने हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने एवं इसके व्यापक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कृपया मेरी हार्दिक सहानुभूति स्वीकार करें एवं अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों को प्रेषित करें। ईश्वर आपको तथा आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को बर्दाश्त करने की ताकत एवं हिम्मत प्रदान करें।”
***
वीके/एसकेजे/डीए-157
(Release ID: 1480538)
Visitor Counter : 54