उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने बिहार नौका दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
15 JAN 2017 6:26PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम.हामिद अंसारी ने बिहार नौका दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में श्री एम.हामिद अंसारी ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वे मृतकों के शोक संतप्त परिवारों को इस बेशुमार क्षति को सहने की ताकत और हिम्मत प्रदान करें।
उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है :
“बिहार में नौका दुर्घटना से हुई मौतों के बारे में जानकर मैं बेहद दुखी हूँ, मेरी सहानुभूति शोक संतप्त परिवारों के साथ है।
मुझे बताया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में मुस्तैदी से लगी हुई हैं।
मैं शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे मृतकों के शोक संतप्त परिवारों को इस बेशुमार क्षति को सहने की ताकत और हिम्मत प्रदान करें।”
***
वीके/एसकेजे/डीए-159
(रिलीज़ आईडी: 1480540)
आगंतुक पटल : 26