पर्यटन मंत्रालय

दिसंबर, 2016 के दौरान विदेशी पर्यटकों के आगमन में वर्ष 2015 की समान अवधि के मुकाबले 13.6 प्रतिशत का इजाफा

दिसंबर, 2016 के दौरान पर्यटक आगमन में सर्वाधि‍क हिस्सा अमेरिका का रहा, जिसके बाद क्रमश: बांग्लादेश और ब्रिटेन का हिस्सा रहा

दिसंबर, 2016 में पर्यटन से 16,805 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आमदनी

प्रविष्टि तिथि: 17 JAN 2017 4:34PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) से प्राप्त राष्ट्रीयता-वार एवं बंदरगाह-वार आंकड़ों के आधार पर विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) के मासिक अनुमानों का संकलन करता है। इसी तरह पर्यटन मंत्रालय भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पर्यटन से प्राप्त विदेशी मुद्रा आमदनी (एफईई) का संकलन करता है। दिसंबर, 2016 के दौरान एफटीए और पर्यटन के जरिए एफईई से जुड़ी खास बातें निम्नलिखित रहीं : 


विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) :

• दिसंबर, 2016 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 10.37 लाख का रहाजबकि दिसंबर, 2015  में यह 9.13 लाख और दिसंबर, 2014  में 8.85 लाख था। दिसंबर, 2015 की तुलना में दिसंबर, 2016 के दौरान इसमें 13.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


• 
जनवरी-दिसंबर, 2016 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 88.90 लाख का रहाजो 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इसी तरह जनवरी-दिसंबर, 2014 के मुकाबले जनवरी-दिसंबर, 2015 में एफटीए 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।


• 
शीर्ष 15 स्रोत देशों में दिसंबर, 2016 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा अमेरिका (18.33 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमश: बांग्लादेश (13.02 प्रतिशत), ब्रिटेन (11.71%), ऑस्ट्रेलिया (5.43%), रूसी संघ (4.18%), कनाडा (4.13%),    मलेशिया (3.38 प्रतिशत)जर्मनी (2.80 प्रतिशत),  चीन (2.53%), श्रीलंका (2.25%), सिंगापुर (2.12%), फ्रांस (2.01 %),  जापान (1.79 %)अफगानिस्तान (1.38%) और नेपाल (1.34%) का रहा।


• 
शीर्ष 15 पोर्टों में दिसंबर, 2016 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा दिल्ली एयरपोर्ट (27.77 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमशः मुंबई एयरपोर्ट (19.80%),  हरिदासपुर लैंड चेक पोस्ट (7.16 प्रतिशत),   चेन्नई एयरपोर्ट (7.13%), गोवा एयरपोर्ट (5.64 प्रतिशत),  बेंगलुरू एयरपोर्ट (5.43%), कोलकाता एयरपोर्ट (4.31%), कोच्चि एयरपोर्ट (4.17 प्रतिशत)हैदराबाद एयरपोर्ट (3.42 प्रतिशत)अहमदाबाद एयरपोर्ट (3.11 प्रतिशत)त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट (1.81 प्रतिशत)गेडे रेल (1.59%), त्रिची एयरपोर्ट (1.59 प्रतिशत)अमृतसर एयरपोर्ट (1.06 प्रतिशत) और गया एयरपोर्ट (0.84 प्रतिशत) का रहा।

रुपये अमेरिकी डॉलर के लिहाज से भारत में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आमदनी (एफईई)

• 
दिसंबर, 2016 के दौरान एफईई 16,805 करोड़ रुपये की रही,  जबकि यह दिसंबर 2015 में 14,152 करोड़ रुपये और दिसंबर 2014 में 12,988 करोड़ रुपये थी।


• 
दिसंबर, 2016 के दौरान रुपये के लिहाज से एफईई में वृद्धि दर दिसंबर 2015 की तुलना में 18.7 प्रतिशत की रही। दिसंबर 2014 की तुलना में दिसंबर 2015 में 9.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

• जनवरी-दिसंबर, 2016 के दौरान रुपये के लिहाज से पर्यटन से प्राप्त एफईई 1,55,650 करोड़ रुपये की रहीजो जनवरी-दिसंबर, 2015 के 1,35,193 करोड़ रुपये की तुलना में 15.1 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी-दिसंबर 2014 के मुकाबले जनवरी-दिसंबर 2015 के दौरान इसमें 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।


• 
दिसंबर, 2016 के दौरान अमेरिकी डॉलर के लिहाज से एफईई दिसंबर 2015 के 2.126 अरब अमेरिकी डॉलर और दिसंबर 2014 के  2.069 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2.475 अरब अमेरिकी डॉलर रही। 

• दिसंबर, 2016 के दौरान अमेरिकी डॉलर के लिहाज से एफईई में दिसंबर 2015 की तुलना में 16.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गईजबकि दिसंबर 2014 की तुलना में दिसंबर 2015 में इसमें 2.8 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई थी।

• जनवरी-दिसंबर, 2016 के दौरान अमेरिकी डॉलर के लिहाज से पर्यटन से प्राप् एफईई 23.146 अरब अमेरिकी डॉलर रहीजो जनवरी-दिसंबर2015 के 21.071 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 9.8 प्रतिशत ज्यादा हैजबकि जनवरी-दिसंबर2015 के दौरान इसमें जनवरी-दिसंबर 2014 की तुलना में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

***

वीके/आरआरएस/वीके- 172


(रिलीज़ आईडी: 1480624) आगंतुक पटल : 27