कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

श्री राधा मोहन सिंह वैश्‍विक खाद्य एवं कृषि फोरम और जी-20 के कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्‍व करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 17 JAN 2017 6:22PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह, बर्लिन, जर्मनी में 19-21 जनवरी 2017 को होने वाले वैश्‍विक खाद्य एवं कृषि फोरम और 22 जनवरी, 2017 को जी-20 के कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए 5 सदस्‍यीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्‍व कर रहे हैं। श्री सिंह 18 जनवरी की रात्री को दिल्ली सेबा बर्लिन, जर्मनी के लिए प्रस्थान करेंगे।   

वैश्‍विक खाद्य एवं कृषि फोरम ‘’कृषि एवं जल- विश्‍व के भरण पोषण की कुंजी’’ विषय पर बर्लिन में 19-21 जनवरी, 2017 के दौरान जर्मनी द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक अंर्तराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन है जिसमें 65 देशों के कृषि मंत्रियों द्वारा भाग लेने वाले है। 22 जनवरी, 2017 को होने वाली जी-20 के कृषि मंत्रियों की बैठक में ‘’कृषि एवं जल-कृषि क्षेत्र में डिजिटीकरण’’ विषय पर और विश्‍व की बीस सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के मंत्रियों को वैश्‍विक कृषि क्षेत्र के लिए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए एक साथ लाने पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा।

इस दौरे के दौरान कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री जीएफएफए के तत्‍वाधान में होने वाले नौ बर्लिन कृषि मंत्रियों के सम्‍मेलन के सहभागियों तथा जी-20 के कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे। कृषि मंत्री जी जर्मन, मैक्‍सिको और लिथुआनिया सहित अन्‍य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जीएफएफए की बैठक के एक भाग के रूप में गठित विशेषज्ञ पैनल को भी उद्घाटनकर्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

इस दौरे के दौरान श्री सिंह प्रति बूंद अधिक फसल तथा सुव्‍यवस्‍थित सिंचाई हर खेत को पानी की कवरेज को बढ़ाने के लक्ष्‍य के लिए भू- उर्वरकता एवं जल उपयोग क्षमता में सुधार करने हेतु स्वायल हेल्थ कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसे अग्रणी कार्यक्रम सहित कृषि एवं जल के क्षेत्रों में भारत द्वारा की गई पहलों का उल्‍लेख करेंगे। वे हमारे किसानों के लाभार्थ भारत के ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में डिजिटल संबंधी खामियों को समाप्‍त करने के लिए ई-नाम स्‍कीम, किसान कॉल केंद्र, डिजिटल भुगतान संबंधी पहलों और अन्‍य उपायों सहित डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग में भारत द्वारा की गई पहलों को भी प्रदर्शित करेंगे।

SS


(रिलीज़ आईडी: 1480638) आगंतुक पटल : 32