संस्‍कृति मंत्रालय

नीदरलैंड में 26 जनवरी से लेकर 27 मार्च, 2017 तक भारत महोत्सव आयोजित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 18 JAN 2017 3:35PM by PIB Delhi

नीदरलैंड में 26 जनवरी से लेकर 27 मार्च, 2017 तक भारत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति में विविधता अर्थात शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, संगीत को दर्शाया जायेगा और जातीय आधार पर हासिल हस्तनिर्मित रेशमी कपड़े एवं सामान पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम द हेगएम्स्टर्डमरॉटरडैम/मास्ट्रिच, यूट्रेच, इंडहोवन और ग्रोनिंगन जैसे शहरों में आयोजित किये जाएंगे।

  महोत्सव के दौरान निम्नलिखित आयोजन किये जाएंगेः

-          अदिति मंगलदास कथक नृत्य समूह द्वारा 13 सदस्यीय कथक नृत्य;

-          उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से 15 सदस्यीय भोजपुरी लोक नृत्य;

-          सुभाष घोष का 4 सदस्यीय शास्त्रीय वाद्य संगीत समूह;

-          सेवा भारत के निदेशक डॉ. संजय कुमार की ओर से जातीय आधार पर हासिल हस्तनिर्मित रेशमी कपड़े एवं सामान पर 3 सदस्यीय प्रदर्शनी–सह-प्रदर्शन

-          डॉ. संध्या वी.पुरेचा द्वारा 10 सदस्यीय भरतनाट्यम नृत्य।

 

***

वीके/आरआरएस/एम- 182


(रिलीज़ आईडी: 1480668) आगंतुक पटल : 26