प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने कश्मीर में हिमस्खलन से जवानों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
26 JAN 2017 4:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में हिमस्खलन से जवानों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है ।
प्रधानमंत्री ने कहा, “कश्मीर में हिमस्खलन से अपने जवानों की मौत से काफी दु:खी हूं । मैंने अधिकारियों को शीघ्रतापूर्वक खोज और बचाव कार्य के लिए निर्देश दिया है ।”
*****
AKT/SS
(रिलीज़ आईडी: 1481259)
आगंतुक पटल : 38