उप राष्ट्रपति सचिवालय

उप-राष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति ने श्री रामदास अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 26 JAN 2017 11:35AM by PIB Delhi


उप-राष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति श्री एम हामिद अंसारी ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्री रामदास अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल ने एक सक्रिय सांसद थे और उन्हें उनके संगठनात्मक क्षमताओं और परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता था।

उप-राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया संदेश-

“मुझे बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री रामदास अग्रवाल के निधन पर गहरा दु:ख हुआ है। राज्यसभा के तीन बार सदस्य रहे श्री अग्रवाल एक दिग्गज नेता और सक्रिय सांसद थे और वे अपने संगठनात्मक क्षमताओं और परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाते थे।

मैं परिवार के शोक संतप्त सदस्यों को अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पूरे राष्ट्र (देश) से प्रार्थना में शामिल होने की अपील करता हूं।"

*** 

वीके/पीकेपी/एमएस-258


(रिलीज़ आईडी: 1481266) आगंतुक पटल : 36