वित्त मंत्रालय
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान पर गठित मुख्यमंत्रियों की समिति की सिफारिशों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है
प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2017 2:16PM by PIB Delhi
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान प्रणाली के कार्यान्वयन के उपायों पर सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्रियों की समिति गठित की गई थी। समिति ने सरकार को एक अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। मीडिया ने 50,000 रूपये और इससे ऊपर के नगद लेन-देन पर लगने वाले कर सहित समिति द्वारा की गई अन्य सिफारिशों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी है। बताया गया है कि सरकार ने अभी तक समिति की सिफारिशों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। सिफारिशों को ध्यान से जांच की जाएगी और उचित निर्णय बाद मे सही समय पर लिया जाएगा।
***
वीके//पीकेपी/एमएस-263
(रिलीज़ आईडी: 1481268)
आगंतुक पटल : 30