राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति भवन संग्रहालय ‘भारतीय कला: इतिहास एवं मूल्‍यांकन’ पर एक एकदिवसीय कोर्स की मेजबानी करेगा

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2017 8:27PM by PIB Delhi



राष्‍ट्रपति भवन संग्रहालय में कल (5 फरवरी, 2017) ‘भारतीय कला: इतिहास एवं मूल्‍यांकन’ पर एक एकदिवसीय कोर्स का आयोजन किया जाएगा।

इस कोर्स का संचालन कला इतिहासकार, लेखक, फोटोग्राफर एवं फिल्‍मकार श्री बिनय के. बहल द्वारा किया जाएगा। श्री बहल भारत में चित्रकारी एवं मूर्तिकला की लंबी परंपरा का दृष्‍टांत देने के लिए भारतीय कला पर अपने फोटो एवं फिल्‍मों का उपयोग करेंगे।
 

*****

वीके/एसकेजे/एनआर– 313


(रिलीज़ आईडी: 1481817) आगंतुक पटल : 32