गृह मंत्रालय

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का आयोजन कल

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2017 5:51PM by PIB Delhi



नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कल 08 फरवरी, 2017 मानेसर, हरियाणा में 17वें अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड होंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन की विषयवस्तु आतंकवाद, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चुनौतियों का सामना करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेष बलों के लामबंद करना है।

सम्मेलन में आतंकवाद, आईईडी के बढ़ते खतरों जैसी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के दौरान आतंकवाद विरोधी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आतंकवाद से लड़ने के लिए आधुनिक उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा।  

 

****

वीके/एकेपी/डीके – 331


(रिलीज़ आईडी: 1482054) आगंतुक पटल : 33