स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
प्रेस नोट
प्रविष्टि तिथि:
08 FEB 2017 6:11PM by PIB Delhi
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम अपने टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार पूरे देश में सभी बच्चों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की सेवा प्रदान करता है।
मीडिया के एक वर्ग में ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिसमें टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) और टीकाकरण तकनीकी सहायता इकाई (आईटीएसयू) से एनटीएजीआई सचिवालय का राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान में रूपांतरण से संबंधित चिंताओं को रेखांकित किया गया है।
एनटीएजीआई देश में टीकाकरण के बारे में देश में सबसे बड़ा सलाहकार निकाय है। इसमें स्वतंत्र विशेषज्ञ शामिल हैं, जो बीमारी की गंभीरता, प्रभाविता और टीके की लागत के बारे में उपलब्ध डाटा की समीक्षा के बाद अपनी सिफारिशें प्रदान करते हैं।
टीकाकरण तकनीकी सहायता इकाई (आईटीएसयू) की स्थापना साक्ष्य आधारित योजना, कार्यक्रम परिचालन, निगरानी और मूल्यांकन, रणनीतिक संचार, कोल्ड चेन और वैक्सीन लोजिस्टिक प्रबंधन तथा टीकाकरण के बाद एडवर्स इवेंट फोलोविंग इम्युनाइजेशन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सहायता के लिए की गई थी। आईटीएसयू का एक कार्य एनटीएजीआई के सचिवालय की सचिवालय कार्य में मदद करना है, जिसमें इसकी बैठकों का समन्वय भी शामिल है।
पिछले कुछ वर्षों में एनटीएजीआई को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। इनमें सचिवालय उपलब्ध कराना, प्रक्रिया का एक कोड स्थापित करना तथा अब इसे एनआईएचएफडब्ल्यू में संस्थागत करना शामिल हैं। एनटीएजीआई सचिवालय का आईटीएसयू से एनआईएचएफडब्ल्यू के रूप में रूपांतरण एक योजनाबद्ध गतिविधि थी और यह सरकार द्वारा स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने के प्रयासों का एक हिस्सा थी। इससे, इसकी कार्य प्रणाली में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। एनटीएजीआई का बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) या किसी अन्य संगठन से कोई वित्तीय संबंध नहीं है, क्योंकि इस निकाय में स्वतंत्र विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
जहां तक आईटीएसयू द्वारा तकनीकी सहायता का संबंध है, यह 28 फरवरी, 2017 तक कार्य कर रहा है और इसे यह परियोजना इस तारीख के बाद भी तकनीकी-प्रबंधकीय क्षमता में टीकाकरण कार्यक्रम में सहायता करती रहेगी। इस सहायता की रूपरेखा को भारतीय जन स्वास्थ्य फाउंडेशन और बीएमजीएफ के साथ मिलकर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ गेट्स फाउंडेशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य संबंधी सभी सहयोगों को बंद कर दिया गया है। ऐसी रिपोर्ट गलत और भ्रामक हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को बीएमजीएफ की सहायता और समर्थन जारी रहेगा।
*****
वीके/आईपीएस/वाईबी-339
(रिलीज़ आईडी: 1482194)
आगंतुक पटल : 28