राष्ट्रपति सचिवालय
गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं
प्रविष्टि तिथि:
09 FEB 2017 1:28PM by PIB Delhi
भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि ‘‘गुरु रविदास जी की जंयती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
गुरु रविदास जी एक महान मानवतावादी और धर्म सुधारक संत थे, जिन्होंने अपना समूचा जीवन जातिविहीन समाज की स्थापना में लगा दिया। वे आध्यात्मिक बुद्धिमता के प्रतीक थे और मानव मात्र की समानता में विश्वास रखते थे। हमें गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और विश्व बंधुत्व तथा समानता पर आधारित समाज का लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।’’
वि. कासोटिया/आर.एस.बी.
(रिलीज़ आईडी: 1482292)
आगंतुक पटल : 30