रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री ने अमरीकी रक्षा मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2017 11:46AM by PIB Delhi



रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर ने 8 फरवरी, 2017 की शाम को अमेरिका के रक्षा मंत्री श्री जेम्‍स मैटिस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने भारत और अमरीका के बीच विशेष रूप से हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग के क्षेत्र में प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त किया और क्षेत्रीय तथा वैश्विक परिपेक्ष्‍य में इसके महत्‍व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने दोनों देशों द्वारा आपसी संबंधों को विशेष महत्‍व और उच्‍च प्राथमिकता देने तथा भविष्‍य में इस साझेदारी को और बढ़ाने तथा सुदृढ़ करने के लिए मिलकर कार्य करने पर बल दिया।
 

***



वीके/एमके/एसके – 362


(रिलीज़ आईडी: 1482431) आगंतुक पटल : 29