गृह मंत्रालय
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर कल से प्रत्येक शनिवार को बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह होगा
गृह राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जाने वाले समारोह में मुख्य अतिथि होंगे
प्रविष्टि तिथि:
10 FEB 2017 2:23PM by PIB Delhi
गृह राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू कल राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आयोजित किये जाने वाले बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कल से प्रत्येक शनिवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा।
01फरवरी, 2017 को गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आईएस) श्री महेश कुमार सिंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिये उचित स्थल पर प्रत्येक शनिवार को बैंड प्रदर्शन और बीटिंग रीट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल हर माह के आधार पर यह जिम्मेदारी निभायेंगे। कल यह कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा आयोजित किया जाएगा।
***
वीके/एमके/एसके-365
(रिलीज़ आईडी: 1482450)
आगंतुक पटल : 28