राष्ट्रपति सचिवालय

अशोका अध्येताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2017 6:25PM by PIB Delhi

हाल ही में शामिल हुए 2016 अशोका अध्‍येताओं समेत जन अशोका अन्‍वेषकों के सामाजिक अन्‍वेषकों के एक समूह ने आज (11 फरवरी, 2017) राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

 

    इस अवसर पर राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि भारत एक विविधताओं वाला देश है और इसकी विविधता ही इसकी ताकत है, जिसका जश्‍न मनाए जाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा की वे विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य कर रहे अशोका के सामाजिक अन्‍वेषकों से मिलकर बहुत प्रसन्‍न हैं, जिनका समान लक्ष्‍य विभिन्‍न सामाजिक कार्य कलापों में बदलाव का कारक बनने का है। उन्‍होंने कहा कि अशोका ने अपनी स्‍थापना के पिछले 35 वर्षों के दौरान भारत के 380 से अधिक अध्‍येताओं समेत 82 देशों में 3000 से अधिक अशोका अध्‍येताओं का संरक्षण तथा समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि यह उल्‍लेखनीय बात है कि सामाजिक अन्‍वेषकों ने न केवल प्रवर्तक विचारों के जरिए समस्‍याओं का समाधान किया, बल्कि दूसरों को खुद ही बदलाव का कारक बनने और सकारात्‍मक सामाजिक बदलाव का सृजन करने को प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने यह भी जिक्र किया कि अशोक अध्‍येता जॉर्ज अब्राहम, जो इस अवसर पर उपस्थित थे, के दृष्टिबाधितों के लिए क्रिकेट से संबंधित प्रवर्तक कार्य ने यह प्रदर्शित किया कि किसी की क्षमता को अर्जित करने के रास्‍ते में दृष्टिबाधिता आड़े नहीं आ सकती।

 

     अशोक तात्‍कालिक सामाजिक समस्‍याओं के अन्‍वेषक समाधानों के साथ समाज को प्रभावित करने वाला सामाजिक उद्यमियों का एक विश्‍वव्‍यापी नेटवर्क है।  

*****

 

वीके/एसकेजे/वाईबी-383


(रिलीज़ आईडी: 1482536) आगंतुक पटल : 31