प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पंडित धर्मशील चतुर्वेदी के निधन पर शोक जताया

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2017 11:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्‍यात चिंतक, लेखक और पत्रकार पंडित धर्मशील चुतर्वेदी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

 

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है:- ‘’काशी से प्रख्‍यात चिंतक, लेखक और पत्रकार पंडित धर्मशील चुतर्वेदी के निधन का समाचार मिला, मेरी संवेदनाएं।

 

पंडित धर्मशील चुतर्वेदी के लेखन में सटीकता, हास और परिहास शामिल रहता था, जिसके चलते उनके पाठकों की संख्‍या अत्‍यधिक व्‍यापक थी। उनकी रिक्‍तता सदैव महसूस होगी।‘’

 

****

शहबाज हसीबी/ सुरेन्‍द्र कुमार/ निर्मल शर्मा


(रिलीज़ आईडी: 1482551) आगंतुक पटल : 40