वित्त मंत्रालय
विपरीत नीलामी के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद
प्रविष्टि तिथि:
14 FEB 2017 10:37AM by PIB Delhi
भारत सरकार ने 20,000 करोड़ रूपये (अंकित मूल्य) की सकल राशि के लिए विपरीत नीलामी के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद की घोषणा की है। पुनर्खरीद के प्रतिभूति वार विवरण निम्नलिखित हैं : -
|
क्र.सं.
|
नामावली
|
परिपक्वता की तारीख
|
|
1.
|
7.49% सरकारी स्टॉक 2017 (कॉन)
|
16-अप्रैल-2017
|
|
2.
|
8.07% सरकारी स्टॉक 2017- जुलाई
|
3-जुलाई-2017
|
|
3.
|
7.99% सरकारी स्टॉक 2017
|
9-जुलाई-2017
|
|
4.
|
7.46% सरकारी स्टॉक 2017
|
28-अगस्त-2017
|
भारत सरकार द्वारा की गई पुनर्खरीद अधिशेष नकदी शेष राशि के उपयोग के द्वारा सरकारी स्टॉक के पूर्व परिपक्वता के एवज में की जाएगी। सरकारी स्टॉक की उपरोक्त पुनर्खरीद प्रकृति में पूरी तरह अनौपचारिक है।
प्रतिभूतियों के लिए नीलामी मूल्य आधारित नीलामी प्रारूप पर होगी। नीलामियों का संचालन गुणज मूल्य पद्धति के उपयोग के द्वारा किया जाएगा। नीलामी के लिए बोली 16 फरवरी 2017 (गुरूवार) को 10.30 बजे सुबह से दोपहर 12 बजे के बीच भारतीय रिजर्व बैंक की कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों के परिणामों की घोषणा उसी दिन कर दिया जाएगा।
***
वीके/पीकेपी/सीसी–404
(रिलीज़ आईडी: 1482717)
आगंतुक पटल : 36