राष्ट्रपति सचिवालय
लिथुआनिया के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश
प्रविष्टि तिथि:
15 FEB 2017 1:18PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने लिथुआनिया गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस (16 फरवरी 2017) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
लिथुआनिया गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम सुश्री देलिया ग्रिबाउस्काएते को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार, यहां की जनता और अपनी ओर से, आपको और लिथुआनिया की मित्रवत जनता को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
भारत और लिथुआनिया के बीच परंपरागत रूप से करीबी रिश्ते रहे हैं। मुझे यकीन है कि दोनों देशों की जनता के परस्पर लाभ के लिए हमारे आपसी संबंध आने वाले वर्षों में निरंतर महत्वपूर्ण और मजबूत बनते जाएंगे।
महामहिम आपको मेरी ओर से तंदुरुस्ती और निरंतर सफलता के लिए तथा आपके देश और देशवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।
***
वीके/पीकेपी/सीसी–410
(रिलीज़ आईडी: 1482767)
आगंतुक पटल : 28