राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने इसरो को पीएसएलवी-सी 37 और एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
15 FEB 2017 12:37PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को पीएसएलवी-सी 37 और एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव तथा इसरो के अध्यक्ष श्री ए एस किरण कुमार को भेजे संदेश में कहा है, “मैं अपनी ओर से आपको और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम को पीएसएलवी-सी 37 और एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
यह दिन हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक बड़े दिन के रूप में जाना जाएगा। राष्ट्र को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं को दर्शाया है।
मैं अपनी ओर से आपकी टीम के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों और अन्य सभी इस महान मिशन से जुड़े सहयोगियों को बधाई देता हूं। मैं इसरो से यह आग्रह करता हूं कि यह हमारे अंतरिक्ष क्षमताओं की प्रगति के लिए प्रयास जारी रखेंगे। मैं भविष्य के लिए भी महान सफलता की कामना करता हूं। "
***
वीके/पीकेपी/सीसी–408
(रिलीज़ आईडी: 1482768)
आगंतुक पटल : 31