उप राष्ट्रपति सचिवालय

उप-राष्ट्रपति ने इसरो को 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 15 FEB 2017 1:11PM by PIB Delhi

उप-राष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को पीएसएलवी-सी 37 और एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों को कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने पर बधाई दी है।उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक अलग आयाम देखने को मिला है।

 उप-राष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है:-

 "मैं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को   पीएसएलवी-C37 रॉकेट तथा कार्टोसेट 2 सीरीज के सात देशों के 104 उपग्रहों को उनके नामित कक्षाओं में भेजने में सफलता प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं। एक ही साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर इसरो ने इतिहास रच दिया है।

इस प्रक्षेपण ने फिर से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को दर्शाया है और अंतरिक्ष की खोज को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के लिए हमारे प्रयासों को रेखांकित किया गया है।

मैं इसरो को भविष्य के लिए शुभकामना देता हूँ। "

***

वीके/पीकेपी/सीसी–409


(रिलीज़ आईडी: 1482770) आगंतुक पटल : 26