अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

‘हुनर हाट’ का फेसबुक पेज लॉन्‍च हुआ



15 लाख लोग हुनर हाट पहुंचे

अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय की देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में और अधिक हुनर हाट लगाने की योजना

प्रविष्टि तिथि: 16 FEB 2017 7:18PM by PIB Delhi



 

अल्‍पसंख्‍यक कार्य मामले (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री श्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने आज नई दिल्‍ली में अल्‍पसंख्‍यक मामले के दूसरे हुनर हाट का फेसबुक पेज लॉन्‍च किया। हुनर हाट का फेसबुक पेज https://www.facebook.com/hunarhaat17/ लॉन्‍च करते हुए श्री नकवी ने कहा कि शिल्‍पकला और व्‍यंजन का संगम थीम पर आधारित दूसरा हुनर हाट में अब तक 15 लाख से अधिक लोग आये। यह हुनर हाट इस दृष्टि से अनूंठा है कि इसमें देश के विभिन्‍न भागों की शिल्‍पकला और पारंपरिक व्‍यंजनों को प्रस्‍तुत किया गया है। हुनर हाट में एक बावर्चीखाना भी है, जहां लोग देश के विभिन्‍न हिस्‍सों के व्‍यंजनों का भी आनंद ले रहे है। श्री नकवी ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक मामलों का मंत्रालय हुनर हाट को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रहा है। फेसबुक पेज लॉन्‍च करना इस प्रयास का हिस्‍सा है। फेसबुक पेज पर मंत्रालय द्वारा आयोजित दो हुनर हाट के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें शिल्‍पकारों के राज्‍य, शिल्‍पकला का विवरण तथा खान-पान के बारे में जानकारी दी गई है। फेसबुक पेज पर हुनर हाट के चित्र और वीडियो भी उपलब्‍ध हैं। दूसरे हुनर हाट के 130 स्‍टॉलों पर सभी राज्‍यों और संघ‍शासित प्रदेशों से आए 100 से अधिक शिल्‍पकार और 30 खानपान विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। शिल्‍पकारों में राज्‍य तथा राष्‍ट्रीय स्‍तर के अनेक पुरस्‍कार विजेता हैं। ये उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान,जम्‍मू और कश्‍मीर, गुजरात, मणिपुर, असम, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, बिहार आदि राज्‍यों से आये है। पहले हुनर हाट का आयोजन नवम्‍बर, 2016 में 14 से 27 नवम्‍बर तक आयोजित भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले में किया गया था। श्री नकवी ने बताया कि हुनर हाट जैसे कार्यक्रमों तथा अन्‍य सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों को सभी राज्‍यों में आयोजित करने के लिए हुनर हब स्‍थापित करने के बारे में अल्‍पसंख्‍यक मामलों का मंत्रालय  काम कर रहा है।

दो हुनर हाट की सफलता से उत्‍साहित मंत्रालय निकट भविष्‍य में ऐेसे आयोजन मुम्‍बई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी तथा अन्‍य स्‍थानों पर करेगा।

***

वीके/एजी/जीआरएस-431

 


(रिलीज़ आईडी: 1482890) आगंतुक पटल : 26