रक्षा मंत्रालय
सेना विमानन के महानिदेशक ने एलसीएच हैलिकॉप्टर उड़ाया
प्रविष्टि तिथि:
15 FEB 2017 11:52AM by PIB Delhi
सेना विमानन कॉर्पस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल कंवल कुमार ने 15 फरवरी, 2017 को एरो इंडिया 2017 में हल्का लड़ाकू हैलीकॉप्टर (एलसीएच) उड़ाया। हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एलसीएच को स्वदेश में विकसित किया है और जल्द ही इसे भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा। यह लड़ाकू हैलिकॉप्टर हल्का, गतिशील और ध्वस्त करने की शक्ति से लैस है। इसे संकरी घाटियों, पहाड़ों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी आसानी से उड़ाया जा सकता है, जिससे जमीनी ऑपरेशन में प्रभावी सहयोग मिलता है। एलसीएच बंदूक, रॉकेट और हवा से हवा में तथा हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। इससे भारतीय सेना की क्षमता और बढ़ेगी।
*****
वीके/एमके/वाईबी – 437
(रिलीज़ आईडी: 1482925)
आगंतुक पटल : 25