राष्ट्रपति सचिवालय

गाम्बिया के स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2017 7:36PM by PIB Delhi



राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने इस्‍लामिक गणराज्‍य गाम्‍बिया के स्‍वतंत्रता दिवस (18 फरवरी, 2017) की पूर्व संध्‍या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस्‍लामिक गणराज्‍य गाम्‍बिया के राष्‍ट्रपति महामहिम श्री अदामा बैरो को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है, ‘भारत सरकार, भारत की जनता और अपनी तरफ से मैं इस्‍लामिक गणराज्‍य गाम्‍बिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपको और आपके देश की जनता को बधाई देता हूं।

मुझे विश्‍वास है कि हमारे नजदीकी और दोस्‍ताना द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत होते रहेंगे।

महामहिम, मैं आपके स्‍वास्‍थ्‍य तथा इस्‍लामिक गणराज्‍य गाम्‍बिया की जनता की प्रगति तथा समृद्धि की कामना करता हूं।’
 

***



वीके/एकेपी/एसकेपी-442


(रिलीज़ आईडी: 1482974) आगंतुक पटल : 26