कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

2015-16 का अंतिम अनुमान और 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के उत्पादन और रकबे के पहले अग्रिम अनुमान

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2017 7:38PM by PIB Delhi



कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 2015-16 के अंतिम अनुमान और 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के उत्पादन और रकबे के पहले अग्रिम अनुमान जारी किए हैं। ये अनुमान विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित हैं।

नीचे दी गई तालिका में अखिल भारतीय अंतिम अनुमानों 2014-15 और अंतिम अनुमान: 2015-16 और पहला अग्रिम अनुमान: 2016-17 का सारांश दिया गया है-

 

कुल बागवानी

2014-15 (अंतिम)

2015-16 (अंतिम)

2016-17 (पहला अग्रिम अनुमान)

क्षेत्र

23410

24472

24369

उत्पादन

280986

286188

287323

मुख्य बातें: 2015-16 (अंतिम अनुमान)

2015-16 के दौरान देश में कुल बागवानी उत्पादन करीब 286 मिलियन टन अनुमानित किया गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 2 फीसदी अधिक है।

फलों का उत्पादन 90 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है

 

सब्जियों का उत्पादन 169 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के उत्पादन से लगभग 1.5 फीसदी अधिक है।

मसालों का उत्पादन 70 लाख टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष के उत्पादन से 14 प्रतिशत अधिक है

प्याज का उत्पादन 209 लाख टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष के उत्पादन से 11 प्रतिशत अधिक है।

आलू का उत्पादन 434 लाख टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष के उत्पादन से 10 प्रतिशत कम है।

टमाटर का उत्पादन 187 लाख टन का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष के उत्पादन से लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।

मुख्य बातें:- 2016-17 (पहले अग्रिम अनुमान)

वर्ष 2016-17 के दौरान देश में बागवानी उत्पादन लगभग 287 मिलियन टन होने का अनुमान है जो कि 2015-16 के उत्पादन की तुलना में थोड़ा अधिक है।

फलों का उत्पादन 92 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है।

सब्जियों का उत्पादन लगभग 168.6 मिलियन टन होने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में केवल 0.3 प्रतिशत कम है।

·         मामलों का उत्‍पादन लगभग 70 लाख टन होने का अनुमान है जो लगभग पिछले साल के उत्‍पादन जैसा ही है।

·         प्‍याज का उत्‍पान 197 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले साल हुए भारी उत्‍पादनकी तुलना में 6% कम है। हालांकि पिछले पांच वर्षों में हुए औसत उत्‍पादन की तुलना में यह लगभग 5% अधिक है।

·         आलू का उत्‍पादन 439 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के उत्‍पादन से 1% अधिक है।

·         टमाटर का उत्‍पादन 189 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के उत्‍पादन की तुलना में 1% अधिक है।

तालिका के लिए यहां क्लिक करें -

 

 

*****

वीके/आईपीएस/पीवी- 445

 


(रिलीज़ आईडी: 1482975) आगंतुक पटल : 28