स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत के 2020 तक खसरे को खत्म करने और रूबेला को नियंत्रित करने के प्रयासों में तेजी, उपायों की सिफारिश करने के लिए विशेषज्ञ समूह की बैठक का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
17 FEB 2017 8:08PM by PIB Delhi
| |
परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने खसरे को खत्म करने और रूबेला को नियंत्रित करने के प्रयासों में तेजी लाते हुए आज एक विशेषज्ञ समूह की बैठक का आयोजन किया.
परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री सी के मिश्रा ने कहा, ''भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही कि खसरे और रूबेला के विनाशकारी प्रभाव बच्चों और परिवारों को न झेलने पड़े। हमने भारत को पोलियो मुक्त बनाया है और अब देश से खसरे को खत्म करने और रूबेला को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, अन्य सभी टीका निवारणीय रोगों से भी बच्चों की रक्षा की जा रही है।''
विशेषज्ञ समूह ने खसरे को खत्म करने और रूबेला को नियंत्रित करने की दिशा में उठाए गए कदमों को लेकर, खासतौर पर इस महीने खसरे और रूबेला अभियान की शुरुआत करने के लिए भारत को बधाई दी। इसके अलावा इसने एमआर अभियान के शेष चरणों को समय से शुरू करने और खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान की पहुंच को और मजबूत करने की सिफारिश की गई। इसके अलावा खसरे और रुबेला से लड़ने के लिए लाभों को अधिकतम करने और प्रगति के लिए भी चर्चा की गई।
***
वीके/आईपीएस/पीवी- 449 |
(रिलीज़ आईडी: 1483000)
आगंतुक पटल : 36