रक्षा मंत्रालय
एयरोबैटिक डिस्पले टीमों के साथ ऐरो इंडिया 2017 संपन्न
प्रविष्टि तिथि:
18 FEB 2017 4:49PM by PIB Delhi
एयरो इंडिया 2017 के सफल समापन को चिन्हित करने तथा एयर शो के दौरान पिछले कुछ दिनों के सार्थक संबंधों की यादगारी के एक प्रतीक के रूप में आज एयरोबैटिक डिस्पले टीमें आज एकजुट हुईं। स्कैन्डिनेविया टीम के ग्रुममैन जी-164 एवं याकोवलेव टीम के याक-50 के सामने पोज करते हुए सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम (एसकेएटी), याकोवलेव एवं स्कैन्डिनेविया की टीमों के स्टंट पायलटों ने अपने तीन ‘स्काईकैट्स’ के साथ मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। विंग कमांडर अजीत कुलकर्णी के नेतृत्व में एसकेएटी पायलट अपने लाल फ्लाइंग चौगा में देदीप्यमान दिखे। स्कैन्डिनेविया टीम के लीडर जैकोब हॉलेंडर का फ्लाइंग सूट उनके फ्लाइंग मशीन के रंग के साथ मैच कर रहा था जबकि स्काईकैट्स ने फोटोग्राफ के लिए खुद को पीले तथा नीले वायुयान के ऊपर रखा। जेज के नेतृत्व में याकोवलेव के पायलट अपने काले फ्लाइंग सूट में बहुत पेशेवर दिख रहे थे। ‘फोटो सत्र’ के बाद एसकेएटी रणबांकुरो ने दर्शकों के साथ मुलाकात की एवं उनसे हाथ मिलाए तथा स्मृति चिन्हों का वितरण किया।
***
वीके/एसकेजे/एनआर-455
(रिलीज़ आईडी: 1483013)
आगंतुक पटल : 29