राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने श्री अल्तमस कबीर के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
19 FEB 2017 12:17PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री अल्तमस कबीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उनकी पत्नी श्रीमती मीना कबीर को भेजे शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘’मुझे आपके पति और पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री अल्तमस कबीर के निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख पहुंचा है।
श्री कबीर बेहतरीन न्यायाधीश थे और मेरे पास मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उनके साथ कार्य करने की अमिट यादें हैं।
न्यायाधीश कबीर प्रतिष्ठित और प्रगतिशील विधिवेत्ता थे जो अपने ऐतिहासिक फैसलों के कारण जाने जाते हैं। कानूनी सुधारों के संबंध में उनकी पहल के लिए उन्हें विशेष रूप से याद रखा जायेगा। उनके निधन से राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित हस्ती को खो दिया है।
आपके और आपके परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको और आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस प्रदान करे।
***
वीके/एमके/सीसी-461
(रिलीज़ आईडी: 1483032)
आगंतुक पटल : 31