उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने न्यायाधीश अल्तमस कबीर के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2017 2:59PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री अल्तमस कबीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में, उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति कबीर को भारत में न्यायिक प्रणाली को मजबूत बनाने में उनके योगदान और विशेष रूप से मानवाधिकारों और निर्वाचन कानूनों पर उनके बौद्धिक निर्णयों के लिए याद किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति के संदेश का पाठ इस प्रकार है:
"भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री अल्तमस कबीर के निधन के बारे में जानकर मुझे काफी दुख हुआ हूँ।
न्यायमूर्ति कबीर को भारत में न्यायिक प्रणाली को मजबूत बनाने में उनके योगदान और विशेष रूप से मानव अधिकारों और निर्वाचन कानूनों पर उनके बौद्धिक निर्णयों के लिए याद किया जाएगा।
शोक इस घड़ी में, मैं परिवार के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।"
***
वीके/एसएस/सीसी-461
(रिलीज़ आईडी: 1483048)
आगंतुक पटल : 27