राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने भूटान नरेश को उनके जन्मदिन पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2017 4:27PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने भूटान नरेश महामहिम जिग्मेखेसर नमग्येल वांगचुक को उनके जन्मदिन (21 फरवरी) पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "भारत सरकार और देश की जनता की ओर से महामहिम अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।
शाही वारिस का जन्म होने और महामहिम आपके शासनकाल के दस वर्ष पूरे होने की खुशी के कारण वर्ष 2016 समारोहों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण वर्ष रहा है।
भारत और भूटान न केवल घनिष्ठ पड़ोसी हैं, बल्कि विशेष दोस्त भी हैं। हमारे अनुकरणीय संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। आपसी हितों के सहयोग के लिए ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने में महामहिम आपके व्यक्तिगत योगदान को भारत बहुत महत्व देता है।
इस अवसर पर आपके और शाही परिवार के सम्मानित सदस्यों के स्वास्थ्य और खुशी तथा भूटान के मैत्रीपूर्ण लोगों की सतत प्रगति और समृद्धि के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"
***
वीके/आईपीएस/सीएस - 464
(रिलीज़ आईडी: 1483054)
आगंतुक पटल : 38