वित्त मंत्रालय
केंद्रीय वित्त एवं कंपनी मामले मंत्री श्री अरुण जेटली कल एचसीएल ग्रांट 2017 के विजेताओं को सम्मानित करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2017 8:37PM by PIB Delhi
केंद्रीय वित्त एवं कंपनी मामले मंत्री श्री अरुण जेटली कल एचसीएल ग्रांट 2017 समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। वह कल नोएडा( उप्र) में एचसीएल टेक्नोलॉजिज हब में आयोजित होने वाले द्वितीय एचसीएल ग्रांट 2017 समारोह के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद मुख्य भाषण देंगे। एक विख्यात लेखक एवं इस अवसर पर एक विशिष्ट अतिथि श्री मैलकॉम ग्लैडवेल भी गणमान्य व्यक्तियों के समूह को संबोधित करेंगे जिसमें बोर्ड के सदस्य, वरिष्ठ नेता, समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति शामिल होंगे।
एचसीएल फाउंडेशन के जरिये एचसीएल द्वारा एक सीएसआर प्रतिबद्धता एचसीएल ग्रांट की योजना गहरी संस्थागत भागीदारी एवं प्रतिबद्धता के जरिये एनजीओ को मजबूत बनाने के द्वारा ग्रामीण विकास में योगदान देने की हैा ग्रांट के दूसरे संस्करण में विजयी एनजीओ पांच करोड़ रुपये प्रत्येक तक का अनुदान प्राप्त करेंगे जो कुल 15 करोड़ रुपये का होगा। विजयी एनजीओ शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल एवं पर्यावरण वर्ग से संबंधित होंगे। इन एनजीओ को विख्यात जूरी सदस्यों से निर्मित्त एक सख्त चयन प्रक्रिया के जरिये चुना जाएगा।
***
वीके/एसकेजे/-474
(रिलीज़ आईडी: 1483096)
आगंतुक पटल : 23