वित्‍त मंत्रालय

वित्‍त राज्‍य मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार कल ‘वार्षिक केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क दिवस 2017’ पर मुख्‍य अतिथि होंगे

इस अवसर पर केन्‍द्रीय उत्‍पाद एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीईसी) और देशभर में फैले इसके क्षेत्रीय कार्यालयों के 32 अधिकारियों को ‘प्रशस्ति प्रमाण पत्र’ मिलेंगे

प्रविष्टि तिथि: 22 FEB 2017 5:55PM by PIB Delhi

वित्‍त राज्‍य मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार कल अर्थात 23 फरवरी, 2017 को आयोजित होने वाले ‘वार्षिक केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क दिवस 2017’ समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। इस समारोह का आयोजन नई दिल्‍ली के जनपथ स्थित राष्‍ट्रीय संग्रहालय के सभागार में अपराह्न 03 बजे होगा। इस अवसर पर केन्‍द्रीय उत्‍पाद एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीईसी) और देशभर में फैले इसके क्षेत्रीय कार्यालयों के 32 अधिकारियों को ‘प्रशस्ति प्रमाण पत्र’ मिलेंगे। 

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम, 1944 के अधिनियमन के मद्देनजर हर साल केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क दिवस मनाया जाता है। देशभर में केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क अधिकारीगण संगोष्ठियां, कार्यशालाएं, व्‍यापार संबंधी परिचर्चाएं एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम इत्‍यादि का आयोजन करके केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क दिवस मनाते है। 

****



वीके/आरआरएस/जीआरएस-516


(रिलीज़ आईडी: 1483285) आगंतुक पटल : 23