वित्त मंत्रालय
केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली पांच दिन की आधिकारिक ब्रिटेन यात्रा पर कल लंदन रवाना होंगे
प्रविष्टि तिथि:
23 FEB 2017 7:40PM by PIB Delhi
केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलो के मंत्री श्री अरूण जेटली ब्रिटेन की अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए लंदन रवाना होंगे। 24 फरवरी से शुरू होने वाला वित्त मंत्री का यह दौरा 28 फरवरी, 2017 को खत्म होगा। 25 फरवरी, 2017 (शनिवार) को वित्त मंत्री लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में ‘बदलते भारत : अगले दशक के लिए विजन’ विषय पर आयोजित एक चर्चा को संबोधित करेंगे।
26 फरवरी, 2017 (रविवार) वित्त मंत्री भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की), ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन में स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
27 फरवरी, 2017 (सोमवार) को वित्त मंत्री लंदन स्टॉक एक्सचेंज के मार्केट ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे। यहां वे प्रमुख निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। तदुपरांत, वित्त मंत्री श्री जेटली ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद (यूकेआईवीसी) के 100 से अधिक व्यापार जगत के वरिष्ठ प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वित्त मंत्री ब्रिटेन की विदेश सचिव माननीय बोरिस जॉनसन से मुलाकात करेंगे।
वित्त मंत्री इसी दिन शाम को ब्रिटेन की महारानी द्वारा बंकिघम पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे।
28 फरवरी, 2017 (मंगलवार) को वित्त मंत्री श्री जेटली ब्रिटेन के अपने समकक्ष से मुलाकात करेंगे। उसके बाद शाम को भारत लौटने से पहले वित्त मंत्री ब्रिटिश उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात करेंगे। ब्रिटेन की अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा को पूरा करने के बाद 1 मार्च, 2017 को दिल्ली पहुंचेंगे।
***
वीके/केजे/सीएस-519
(रिलीज़ आईडी: 1483300)
आगंतुक पटल : 25