कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

एसीसी नियुक्तियां

प्रविष्टि तिथि: 23 FEB 2017 7:43PM by PIB Delhi

 कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित नियुक्तियों को मंजूरी दी है : 

1. संसदीय मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार 24 फरवरी, 2017 से लेकर 4 मार्च, 2017 तक रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग में सचिव श्री अनुज कुमार बिश्नोई, आईएएस (उत्तर प्रदेश : 81) को देने को मंजूरी दी गई है। श्री राजीव यादव, आईएएस (एएम : 81) के अवकाश पर रहने के दौरान उनकी अनुपस्थिति को देखते हुए यह स्वीकृति दी गई है।

2. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय में सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार 24 फरवरी, 2017 से लेकर 2 मार्च, 2017 तक पंचायती राज मंत्रालय में सचिव श्री जितेन्द्र शंकर माथुर, आईएएस (मध्य प्रदेश : 82) को देने को मंजूरी दी गई है। सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर के अवकाश पर रहने के दौरान उनकी अनुपस्थिति को देखते हुए यह स्वीकृति दी गई है।

3. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव श्री ए. के. श्रीवास्तव, आईएएस (एएम : 1981) को समय से पहले उनके कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दी गई है। 

***



वीके/आरआरएस/सीएस-520



(रिलीज़ आईडी: 1483302) आगंतुक पटल : 24