रक्षा मंत्रालय
डिफेंस सिक्योरिटी कोर ने अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई
प्रविष्टि तिथि:
25 FEB 2017 8:46PM by PIB Delhi
| |
|
डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी), जिसकी स्थापना 25 फरवरी, 1947 के ‘डिफेंस डिपार्टमेंट कांस्टेबुलरी’ के रूप में की गई थी, ने आज 25 फरवरी, 2017 को अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई। डीएससी के सैनिक 1947 से ही देशभर में स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण रक्षा एवं सिविल प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, आर्मी स्टाफ के डिप्टी चीफ (सूचना प्रणाली एवं प्रशिक्षण) और डीएससी के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस चीमा ने महत्वपूर्ण रक्षा और सिविल प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने के अथक प्रयासों के लिए कोर के सभी अधिकारियों और सैनिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कोर के उन शहीदों का भी स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि वे शहीद सैनिकों की वीरता और बहादुरी से प्रेरणा ग्रहण करें। उन्होंने 8 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य रैंकों के सदस्यों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया। डीएससी के सदस्य अभी तक 1 वीर चक्र, 1 कीर्ति चक्र, 4 शौर्य चक्र, 10 सेना पदक और 2 विशिष्ट सेवा पदक तथा 15 सेना, वायुसेना और नौसेना चीफ प्रशंसा पत्रक प्राप्त कर चुके हैं।
वि. कासोटिया/आर.एस.बी./आरके |
(रिलीज़ आईडी: 1483318)
आगंतुक पटल : 55