गृह मंत्रालय

श्री किरण रिजिजू ने रियो ओलंपिक, 2016 में भाग लेने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 27 FEB 2017 12:49PM by PIB Delhi

गृह राज्य मंत्री श्री किरण रिजिजू रियो ओलंपिक, 2016 में भाग लेने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के  खिलाड़ियों को कल आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। 

गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किये जा खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं - सुश्री दीपा करमाकर (जिमनास्टिक्स), सुश्री पी. सुशीला चानू (महिला हॉकी), सुश्री एच. लाल रुआतफेली (महिला हॉकी), सुश्री एल. बोम्बायला देवी (तीरंदाजी), श्री के. चिंगलेसन सिंह (पुरूष हॉकी), श्री के. कोठाजीत सिंह (पुरूष हॉकी) और सुश्री एस. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)। 

प्रत्येक खिलाड़ी को 2.00 लाख रुपये नकद और एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा

***

वीके/आईपीएस/सीएस - 538


(रिलीज़ आईडी: 1483345) आगंतुक पटल : 33