रक्षा मंत्रालय
61 कैवेलरी ने आर्मी पोलो चैम्पियनशिप जीती
प्रविष्टि तिथि:
26 FEB 2017 1:53PM by PIB Delhi
प्रतिष्ठित आर्मी पोलो चैम्पियनशिप के रोमांचक फाइनल में 61 कैवेलरी ने आर्मी सर्विस कोर को हरा कर चैम्पियनशिप जीती। 31 जनवरी, 2017 को शुरू हुई इस प्रतियोगिता के लीग मैचों में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिनमें आर्टिलरी रीमाउंट और वेटेरिनरी कोर और आर्मर्ड कोर ने हिस्सा लिया।
सेना अश्व संबंधी खेलों में लम्बे समय से प्रभुत्व कायम किए हुए है। इसके खिलाड़ी एशियाई खेलों में पदक विजेता, विश्व कप खिलाड़ी, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता रहे हैं।
आर्मी पोलो चैम्पियनशिप 10 वर्ष के अंतराल के बाद 2015 में फिर से शुरू की गई। इसमें भारतीय पोलो सर्किट से जाने माने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कर्नल नवजीत सिंह संधु और लेफ्टिनेंट कर्नल रवि राठौड़ शामिल थे।
लेफ्टिनेंट जनरल आर.वी. कानितकर, क्वार्टर मास्टर जनरल ने आर्मी पोलो चैम्पियनशिप ट्राफी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के बीच 61 कैवेलरी को प्रदान की।
वि. कासोटिया/आर.एस.बी./आरके
(रिलीज़ आईडी: 1483370)
आगंतुक पटल : 24