गृह मंत्रालय
श्री सुदीप लखटकिया सीआरपीएफ के महानिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे
प्रविष्टि तिथि:
28 FEB 2017 1:56PM by PIB Delhi
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक श्री के दुर्गा प्रसाद, आईपीएस (टीजी:81) के आज सेवानिवृत्त होने के कारण गृह मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी ने श्री सुदीप लखटकिया, आईपीएस (टीजी:84) को सीआरपीएफ के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की मंजूरी दे दी है। वे कल से नियमित उत्तराधिकारी के पदभार ग्रहण करने तक सीआरपीएफ महानिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संभलेंगे।
***
वीके/एमके/एसके – 542
(रिलीज़ आईडी: 1483371)
आगंतुक पटल : 26